उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) की ओर से बृहस्पतिवार से पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के छात्रों की कैरीओवर परीक्षाएं (बैक पेपर) शुरू हो गईं।
इसके लिए नोएडा में एक और ग्रेटर नोएडा में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं की शुरुआत बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क, एमबीए और एमसीए के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों से हुई।
नोएडा के एकमात्र सेंटर सेक्टर-62 स्थित एमजीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 9:30 से 12:30 बजे की शिफ्ट में 75 छात्रों ने परीक्षा दी। यहां आठ कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:UPTU: अपडेट नहीं हुआ एडमिशन पोर्टल
तीसरे सेमेस्टर के अलावा बाकी सभी सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं 24 और 25 जनवरी से शुरू हो रही हैं। दरअसल, यूपीटीयू की दोबारा स्थापना के बाद एमटीयू के निर्णय के तहत यह परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
एमटीयू के सत्र 2012-13 के सभी कोर्सों के विषम सेमेस्टर के छात्रों की कैरीओवर परीक्षाओं के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 हजार छात्र पंजीकृत है।
नोएडा के अलावा ग्रेटर नोएडा में आईईसी कॉलेज में 20, गलगोटिया कॉलेज में 15, एनआईईटी में 12, जीएल बजाज में पांच, आईआईएमटी में तीन और द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट में तीन कॉलेजों के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं 17 फरवरी तक चलेंगी।