फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEE: पढ़ें, इस दिन होगी ये परीक्षा

Tue, 14 Jan 2014 10:09 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 19 व 20 अप्रैल को होगी। यूपीटीयू ने सोमवार को प्रवेश व काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस बार शैक्षिक सत्र 2014-15 में प्रवेश व काउंसिलिंग की प्रक्रिया को पूरी सख्ती के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

यूपीटीयू के रजिस्ट्रार यूएस तोमर के अनुसार अंतिम राउंड की काउंसिलिंग 20 जुलाई तक हर हालत में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 1 अगस्त से शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


जारी हुए शेड्यूल के अनुसार 19 व 20 अप्रैल को एसईई का आयोजन होगा तो इसका रिजल्ट हर हालत में पांच जून से पहले घोषित कर दिया जाएगा। पहले चरण की काउंसिलिंग 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

वहीं द्वितीय राउंड की काउंसिलिंग 10 जुलाई तक चलेगी। आखिरी राउंड की काउंसिलिंग व सीटों का एलॉटमेंट 20 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

30 जुलाई तक दाखिला पाने वाले स्टूडेंट अपने संस्थानों में प्रवेश ले लेंगे। इसके बाद नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत 1 अगस्त 2014 से होगी। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन से एप्रूवल लेने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल होगी।

यूपीटीयू के रजिस्ट्रार यूएस तोमर के अनुसार सरकार की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें