फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेजों की धांधली, दबाया स्टूडेंट्स का पैसा

Wed, 19 Nov 2014 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों की कल्याण निधि की रकम दबाए बैठे हैं।
विज्ञापन


यूपीटीयू ने सभी कॉलेजों को तत्काल छात्रों से जमा करवाई गई रकम को यूनिवर्सिटी में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही स्टूडेंट्स की इनरोलमेंट, परीक्षा, विकास शुल्क समेत अन्य मदों में जमा की जाने वाली फीस 26 नवंबर तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं यूपीटीयू इस बार कॉलेजों को ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा भी देने जा रहा है। यूपीटीयू की वित्त अधिकारी सरनप्यारी वर्मा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि निर्धारित तिथि के बाद जो भी कॉलेज फीस जमा करेगा।

उसको प्रति छात्र एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा। उनके अनुसार किसी छात्र की असामयिक मृत्यु पर परिवारीजनों को इस निधि से सहायता दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें