फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब दिलाने वाला होगा यूपीटीयू का नया सिलेबस

Fri, 08 May 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का सिलेबस अब स्किल बेस्ड होगा। सिलेबस में स्टूडेंट्स की स्किल को और बेहतर ढंग से डवलप करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं स्टूडेंट्स को आसानी से रोजगार हासिल हो सके इसके लिए इम्प्लॉयबिलिटी पर विशेष फोकस किया जाएगा। 9 मई को यूपीटीयू की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में सिलेबस को इंडस्ट्री फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया जाएगा।
 
इसमें शिक्षाविदों के सुझाव मांगे जाएंगे और प्रत्येक फैकल्टी के सिलेबस में बेस्ट प्रैक्टिसेज को शामिल किया जाएगा। ताकि यूपीटीयू से संबद्ध 850 से अधिक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को ऐसा सिलेबस पढ़ाया जाएगा ताकि उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके।
विज्ञापन


सत्र 2015-16 से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, फॉर्मेसी सहित सभी कोर्सेज के सिलेबस को बदल दिया जाएगा।

यूपीटीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि 9 मई को बोर्ड ऑफ स्टडीज बैठक में हम सिलेबस को पूरी तरह अपडेट करने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

प्रैक्टिल नॉलेज पर होगा फोकस

सिलेबस अब स्किल बेस्ड होगा, यानि जो भी कोर्स स्टूडेंट पढ़ेगा उससे उसकी उस ट्रेड में स्किल अच्छे ढंग से डवलप होगी। सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि हमारा पूरा फोकस प्रैक्टिकल नॉलेज पर होगा।

एकेडमिशियन्स से सुझाव मांगे जाएंगे। कोर्स को इंडस्ट्री फ्रेंडली बनाया जाएगा यानि जो इंडस्ट्री की वर्तमान समय में डिमांड है उसे हम कोर्स में पढ़ाएंगे।

स्टूडेंट्स का इंडस्ट्री से इंटरेक्शन बढ़ाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट्स को जॉब पाने में आसानी होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का पूरा जोर स्टूडेंट्स को बेहतर नॉलेज देने के साथ-साथ उनकी पर्सनॉलिटी के डवलपमेंट पर भी है, यही कारण है कि हम कोर्स को स्किल बेस्ड बना रहे हैं।

ऐसा कोर्स तैयार किया जाएगा जिसकी पढ़ाई करने के बाद जब स्टूडेंट्स डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे तो उनके पास नौकरी के एक से बढ़कर एक ऑफर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें