यूपीटीयू ने विषम सेमेस्टर कैरीओवर परीक्षाओं का शेड्यूल भी बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। विषम सेमेस्टर कैरीओवर परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के दूसरे हफ्ते तक चलेंगी।
कैरीओवर परीक्षाएं विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के साथ चलेंगी। बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर में कॉमन ब्रांचेज की परीक्षाएं 22 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेंगी।
बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 27 दिसंबर से आठ जनवरी तक, बीएचएमसीटी की परीक्षाएं छह जनवरी तक , बीफार्मा फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी, एमसीए की छह जनवरी तक चलेंगी।
बीआर्क फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 दिसंबर से पांच जनवरी, बीएफएडी की परीक्षाएं 24 से 31 दिसंबर, बीएफए एग्जाम 27 दिसंबर से छह जनवरी, एमबीए की कैरीओवर परीक्षाएं 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेंगी।