फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPGME: आज से शुरू हुई काउंसिलिंग की जंग

Wed, 02 Apr 2014 08:39 AM IST
मनीष कुमार /अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीजीएमई की काउंसिलिंग आज से केजीएमयू में आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग के पहले दिन परीक्षा पास करने वाले 250 प्रतिभागियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


काउंसिलिंग के पहले दिन सभी अभ्यर्थियों के कागजों की जांच के साथ उनके बायोमेट्रिक रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा उसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी।

यूपीपीजीएमई परीक्षा का परिणाम आने के बाद एमडीएमएस और एमडीएस में दाखिले के लिए काउंसिलिंग केजीएमयू में होगी।

मालूम हो कि यूपीपीजीएमई परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केजीएमयू को मिली थी जिसको महानिदेशक चिकित्सा एवं शिक्षा के नेतृत्व में कराया गया था। ये जानकारी यूपीपीजीएमई परीक्षा के संयोजक प्रो. एके सिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि काउंसिलिंग के पहले दौर में सफल हुए टॉप 250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसिलिग में पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों के कागजात और बायोमिट्रिक रिकॉर्ड का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन


काउंसिलिंग में प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में सफल हुए अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा जो बुधवार और बृहस्पतिवार तक आयोजित की जाएगी।

सात मेडिकल कॉलेजों के एमडीएमएस की 390 सीटें एमडीएस (डेंटल) की 14 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। केजीएमयू प्रशासन ने काउंसिलिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने का आदेश जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें