फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएमटी में मसूरी के अभिषेक ने किया टॉप

Sun, 01 Jun 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) का परिणाम जारी हो गया।
विज्ञापन


मसूरी के अभिषेक गुप्ता ने 200 में से 190 अंक हासिल कर टेस्ट में टॉप किया है। परीक्षा आयोजक गोविंद बल्लभ (जीबी) पंत विवि ने 10555 में से 3641 छात्रों को क्वालिफाई घोषित किया है।

शनिवार शाम जीबी पंत विवि ने यूपीएमटी का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में कुल 10814 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

बायोलॉजी के अंकों को प्राथमिकता

पंत विवि ने बायोलॉजी के अंकों को प्राथमिकता देते हुए इन छात्राओं को अलग-अलग रैंक दी है। यानी कुल योग में समान अंक पाने वाले छात्रों के बायोलॉजी के अंकों में अंतर के हिसाब से रैंकिंग तय की गई है।

मेरिट में सामान्य श्रेणी में सबसे कम अंक पाने वाले छात्र मो. इकबाल के 100 अंक हैं जबकि एससी श्रेणी में सबसे कम अंक यानी 80 अंक पाने वाले छात्र मोहित सिंह हैं।
विज्ञापन

टॉप टेन परीक्षार्थी

नाम ---- पता ----- अंक
अभिषेक गुप्ता - मसूरी - 190
आकांक्षा वल्दिया - दिल्ली - 187
सौम्या अग्रवाल    - रुड़की - 187
विनय चौहान - गुड़गांव - 186
प्रभात कुमार - देहरादून - 185
आशीष पुनेरा - हल्द्वानी - 185
शीतल शाह - देहरादून - 184
वृंदा अग्रवाल - हल्द्वानी - 183
शुभम सिंह रावत - देहरादून - 183
गरिमा चौधरी - देहरादून - 183

टॉपर के मार्क्स
फिजिक्स: 50/50
केमिस्ट्री: 44/50
बायोलॉजी: 96/100
कुल: 190/200
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें