प्रदेशभर में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के
लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का बुधवार को आने वाला अपग्रेडेशन
राउंड का रिजल्ट नहीं आ सका।
जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह
यादव ने बताया कि एनआईसी के सर्वर में अपग्रेडेशन राउंड का रिजल्ट अपलोड
करने में काफी समय लग रहा है। ऐसे में अभ्यर्थी अब गुरुवार को रिजल्ट देख
सकेंगे।
प्रो. यादव ने बताया कि गुरुवार
दोपहर तक अपग्रेडेशन के परिणाम अपलोड कर दिए जाएंगे। उधर, बुधवार को
अपग्रेडेशन राउंड में शामिल हुए सभी 56,500 अभ्यर्थी परेशान रहे।
जीबीटीयू
ने सभी कोर्सेज में च्वॉइस फिल करने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया था कि अगर
कोई अपनी सीट छोड़ता है तो नीचे की मेरिट वाले की सीट अपग्रेड कर दी
जाएगी।