फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को यूपी से मिली मेडिकल पीजी की सीट

Fri, 03 Oct 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के डॉक्टरों को पीजी कोर्स के लिए 15 सीटें देने के लिए उत्तर प्रदेश मान गया है। यूपी के मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों के लिए लंबे समय खींचतान चल रही थी, जिसमें सीएम हरीश रावत ने दखल के बाद स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


चिकित्सकों को आकर्षित करने की तैयारी
सीटें मिलने से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों को आकर्षित करने की तैयारी हो रही नीति को बल मिलेगा। यूपी से पीजी सीटों के अलावा राज्य के हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की 20 सीटों में प्रदेश सरकार 50 फीसदी हिस्सेदारी का दावा दिया जाएगा।

सरकार चिकित्सकों के आकर्षण के लिए बन रही कार्ययोजना में पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वालों के लिए पीजी सीटों में प्राथमिकता का विशेष प्रावधान रहेगा। यूपी के मेडिकल कॉलेजों में राज्य को मिलने वाली सीटों में हिस्सेदारी अगले वर्ष समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन


यूपी ने साफ कर दिया था कि वह अगले सत्र से हिस्सेदारी नहीं देगी, जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन से अन्यत्र सीटों की व्यवस्था करने की मांग की थी।

दूसरी तरफ सीएम हरीश रावत ने पीजी सीटों के लिए यूपी के सीएम अखिलेश यादव से वार्ता की थी, जिसपर यूपी चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2019 तक 15 सीटें देने का सहमति दे दी है।

10 सीटों की हल्द्वानी में दावेदारी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 20 पीजी सीटें हैं, जिसमें अभी 2 सीटें उत्तराखंड सरकार के नियमित चिकित्सकों को मिलती हैं। प्रदेश सरकार 10 फीसदी से 50 फीसदी हिस्सेदारी के लिए एमसीआई और केंद्र को प्रस्ताव भेज रही है। इसके अलावा जौलीग्रांट मेडिकल कॉलेज से भी प्रदेश सरकार पीजी सीटों के लिए वार्ता करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें