फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस समस्या के चलते बढ़ सकती है टीईटी के आवेदन की डेट

Wed, 16 Dec 2015 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की वेबसाइट क्रैश और एसबीआई का सर्वर डाउन होने की वजह से तमाम अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 का ऑनलाइन आवेदन फार्म मंगलवार को नहीं भर सके।
विज्ञापन


फीस जमा करने की प्रक्रिया भी अधूरी रही। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि फार्म भरने की डेट आगे बढ़ाई जाए। अभी 17 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाने हैं।

टीईटी के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया अभ्यर्थी पूरा कर रहे हैं लेकिन सबमिशन नहीं हो पा रहा। कानपुर के नई सड़क के फरहान 9 दिसंबर से फार्म भरने की कोशिश में लगे हैं पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


फरहान ने एसबीआई का ई-चालान भी जनरेट कर लिया है। इसके बावजूद फीस नहीं जमा हो सकी। अभ्यर्थी ने अफसरों से बात की लेकिन सकारात्मक आश्वासन नहीं मिल सका।

इसी तरह तमाम और अभ्यर्थी फार्म नहीं भर सके हैं। बीएसए विष्णु प्रताप सिंह का कहना है कि फार्म भरने में आने वाली दिक्कतों से शासन को अवगत करा दिया गया है। इसका समाधान होगा। डेट बढ़ाने की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें