फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार छात्रों का रिकॉर्ड रखेगा यूपी बोर्ड

Sat, 17 May 2014 08:39 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स ने कहां दाखिला लिया है, सभी स्कूलों को इसकी जानकारी यूपी बोर्ड को देनी होगी।
विज्ञापन


बोर्ड के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। स्कूल यह जानकारी ई-मेल के माध्यम से भी जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज सकते हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने बताया कि सभी स्कूल वर्ष-2013 में पास हुए अभ्यर्थियों का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में देंगे।

ब्यौरे में स्कूल को छात्र का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल का वर्ग अनुदानित या सेल्फ फाइनेंस और उस कॉलेज अथवा संस्था का नाम।

जहां स्टूडेंट ने दाखिला लिया है, उसका नाम देना होगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूचना भेज दी है।

विद्यालय यह सूचना ई-मेल के माध्यम से भी दे सकते हैं लेकिन इसके बाद उन्हें हार्डकॉपी भी देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें