फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के केन्द्रों की सूची हो गई जारी

Mon, 01 Dec 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा राजधानी के 149 केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्र के लिए 148 कॉलेज चुने गए हैं। नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र बनने के लिए फर्जी पंजीकरण का आरोप साबित होने के बाद नन्हेसिंह स्मारक और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है।

इन दोनों कॉलेजों को छोड़कर बोर्ड परीक्षा 2014 के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले लगभग सभी कॉलेजों को दोबारा परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।

रविवार को देर रात जिला अधिकारी राजशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला परीक्षा समिति ने परीक्षा केंद्रों पर अपनी अपनी मुहर लगा दी।

सेंटर सूची के साथ ही शिफ्टिंग सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पहली सूची में 138 सेंटर प्रस्तावित किए गए थे। पिछली बार परीक्षा केंद्र बने लगभग सभी कॉलेजों को दोबारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी

बोर्ड परीक्षा के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को ड्यूटी कराने वालों को भी सूची में शामिल कर लिया गया है।

हालांकि फर्जी पंजीकरण साबित होने पर नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है।

मोहनलालगंज स्थित मालती नारायण इंटर कॉलेज की ओर से सेंटर न बनाने संबंधी आवेदन पत्र देने के कारण उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।

दो दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव के अनुसार प्रस्तावित परीक्षा केंद्र और शिफ्टिंग सूची का प्रकाशन राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में कर दिया गया है।

अगर किसी को आपत्ति है तो अपनी आपत्ति दो दिसंबर तक दर्ज करा सकता है। इसके बाद सूची मंडलीय समिति के पास भेज दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें