उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से 18 और 19 जून को आयोजित होने वाली यूकेएसईई प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
जिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाए हैं, वह वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के मुताबिक यह प्रवेश परीक्षा देहरादून, द्वाराहाट, हल्द्वानी, श्रीनगर, पिथौरागढ़, रुड़की, न्यू टिहरी, दिल्ली और गोपेश्वर में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट www.uktech.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस का परिणाम जारी
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) का दसवीं का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। इसके साथ ही छात्रों के पास रिचेकिंग का विकल्प भी खुल गया है। वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अक्तूबर में होने वाली परीक्षा के लिए एक जून से 30 जून के बीच बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं। एक जुलाई से 10 जुलाई के बीच 50 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
11 जुलाई से 20 जुलाई के बीच 800 रुपए विलंब शुल्क आवेदन के लिए देना होगा। परीक्षा परिणाम एनआईओएस की वेबसाइट www.nios.ac.in पर देख सकते हैं।