उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विधायी एवं संसदीय कार्य, विधायी प्रकोष्ठ के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी विधि आलेखन, अनुवादक विधि आलेखन, पुनरीक्षक विधि आलेखन परीक्षा 2014 की लिखित परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक पीसी डंडरियाल की ओर से सात फरवरी को परीक्षा के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों की नामों की सूची जारी कर दी गई थी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।