फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS प्री का रिजल्ट जारी, देखने के लिए क्लिक करें...

Thu, 05 Feb 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा(पीसीएस) प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 237 पदों के सापेक्ष 3500 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के योग्य घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा मई में प्रस्तावित है। आयोग ने मंगलवार की देर शाम वेबसाइट पर पीसीएस प्री 2012 का परिणाम जारी कर दिया।

रिजल्ट में समेकित पदों(डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी, वित्त अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, परिवहन कर अधिकारी 1, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी एंव जिला पूर्ति अधिकारी) के लिए सबसे ज्यादा 2230 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें...

आयोग ने कृषि सेवा श्रेणी दो के लिए कुल 105, कृषि सेवा श्रेणी दो सेक्शन सी के लिए 30, कृषि सेवा श्रेणी दो सेक्शन सी रसायन शाखा के लिए 24, सांख्यिकी शाखा के लिए 30, अभियंत्रण शाखा के लिए 13, प्रचार अधिकारी/जनसंपर्क अधिकारी के लिए 15, सहायक श्रम आयुक्त के लिए 45, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के लिए 83, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के लिए 115, प्रचार अधिकारी के लिए 19, उप निबंधक वित्त विभाग के लिए 272, सूचना अधिकारी के लिए 38, परिविक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग के लिए 15 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया है।

आयोग के मुताबिक जल्द ही वेबसाइट पर कटऑफ भी जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि पहली बार आयोग ने सीसैट पैटर्न पर पीसीएस परीक्षा आयोजित कराई थी। मई में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है।

यहां देखें परिणाम : www.ukpsc.gov.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें