फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कोर्स में शामिल करें सीबीएसई सब्जेक्ट्स

Fri, 25 Apr 2014 04:00 AM IST
शैलेष अरोड़ा/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के 11वीं और 12वीं में पढ़ाए जाने वाले 13 पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालयों व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक कोर्स चालू करने के लिए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उप सचिव डॉ. शकील अहमद की ओर से जारी इस पत्र में सभी विश्वविद्यालयों को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

11वीं और 12वीं के जिन पाठ्यक्रमों के बैचलर डिग्री कोर्स चलाने की बात कही गई है, उनमें नॉलेज ट्रेडीशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, लीगल स्ट्डीज, हृयूमन राइट्स एंड जेंडर स्ट्डीज।
विज्ञापन


थिएटर स्ट्डीज, एनसीसी, हेरिटेज क्राफ्ट्स, ग्राफिक डिजाइन, क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन स्ट्डीज, फंक्शनल इंग्लिश, इंटरप्रेन्योरशिप, बायो टेक्नोलॉजी, फैशन स्ट्डीज और मास मीडिया स्ट्डीज शामिल हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह प्रस्ताव इस उद्देश्य से रखा गया है कि इन पाठ्यक्रमों को पढ़ने वाले स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई भी ऐसे रोजगारपरक सब्जेक्ट्स में कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें