फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट की परीक्षा देने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 29 जून को होने वाली यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची और रोलनंबर की कट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 6,640 छात्र 43 विषयों में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए राजधानी शिमला में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विवि की ओर से परीक्षा के आयोजित करने को सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

विवि के पूर्व अधिष्ठाता अध्ययन व डीएसडब्लू यूजीसी के समन्वयक प्रो. एसएस चौहान ने कहा कि परीक्षा केंद्र और रोलनंबरों की कट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। इसमें छात्र अपने रोलनंबर के हिसाब से परीक्षा केंद्र का पता लगा सकता है, और समस्त उपलब्ध जानकारी डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कॉमर्स ‌विषय से सबसे ज्यादा छात्र

उन्होंने कहा कि इस बार कामर्स में सबसे अधिक 670 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटरों में विवि विधि विभाग, आर्टस ब्लॉक, साइंस ब्लॉक, गांधी भवन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन, इक्डोल, प्रि कोचिंग सेंटर एचपीयू, एचपीयू मॉडल स्कूल, लॉ कालेज एवालॉज चौड़ा मैदान, यूनिवर्सिटी कालेज आफ बिजनेस स्टडीज, बीबीए बीसीए एवालॉज चौड़ा मैदान, राजीव गांधी महाविद्यालय(कोटशेरा) लोरेटो कानवेंट ताराहाल, गर्ल्ज स्कूल लक्कड़ बाजार, आरकेएमवी, संजौली कालेज, लालपानी ब्वॉयज स्कूल, फागली स्कूल और टूटु वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहित 17 केंद्र है।

यूजीसी के परीक्षा समन्वयक प्रो. एसएस चौहान ने कहा कि परीक्षा के लिए पात्र छात्रों के पास एडमिट कार्ड पहले ही उपलब्ध करवाए गए है। सभी सेंटर को कट लिस्ट और परीक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी छात्राएं शामिल है। जिन्होंने विवि से पढ़ाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें