फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा 28 जून को 15 मई तक आवेदन

Fri, 17 Apr 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इस बार भी यूजीसी नेट की परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ही आयोजित कराएगा। आगामी 28 जून को देश भर में नेट परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


नेट परीक्षा के संबंध में बृहस्पतिवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उन कयासों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई नहीं कराएगा।

बृहस्पतिवार से ही यूजीसी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु कर दिया गया है। 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतियोगी 15 मई तक आवेदन करा सकते हैं और 16 मई तक बैंक चालान के माध्यम से फीस जमा करा सकते हैं। छात्र www.cbsenet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें