फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीएस ने कर्मचारियों को दिया 2,628 करोड़ रुपये का बोनस

Fri, 17 Apr 2015 12:36 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी-मार्च तिमाही में सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 27 फीसदी गिरावट के साथ 3,858.2 करोड़ रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन


मुनाफे में गिरावट कर्मचारियों को एक बार में 2,628 करोड़ रुपये का बोनस देने के कारण आई हैं। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,296.7 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। टाटा समूह की कंपनी ने समान अवधि में राजस्व में 12.4 फीसदी वृद्धि दर्ज की है और यह बढ़ कर 24,219.8 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 21,551.1 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। कुल मार्जिन में तेज गिरावट ने कमजोर आंकड़ों में योगदान किया है और रुपये के लिहाज से यह 24.6 फीसदी से गिर कर 15.9 फीसदी पर आ गया। प्रमुख रुप से ऐसा रुपये की कीमत में उतार चढ़ाव के कारण हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें