कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अनिवार्य यूजीसी-नेट आगामी 29 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी आयोजित करेगी। पिछले साल दिसंबर के मुकाबले 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
यूजीसी नेट में पहली बार कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विषय में रिकार्ड स्टूडेंट पेपर देंगे। इस विषय के लिए 2544 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। एजूकेशन के लिए 1781 और कामर्स विषय में 1747 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
आज अलॉट होंगे एग्जाम सेंटर
29 जून यूजीसी नेट के लिए वीरवार को सेंटर जारी कर दिए जाएंगे। आवेदन करने वाले स्टूडेंट वेबसाइट ugc.puchd.ac.in पर अपने सेंटर नंबर प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर उसपर सेंटर नंबर भरना होगा।
एडमिट कार्ड पर फोटो और अटेस्टेड करवाना अनिवार्य है। यूजीसी नेट के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के विभिन्न कालेज में 43 सेंटर बनाए गए हैं।
यूजीसी नेट 29 जून को सुबह 9.30 से 12 बजे (1 और 2 पेपर) और दोपहर बाद 1.30 से 4 बजे(3 पेपर) तक आयोजित की जाएगी।
सबसे अधिक इन विषय के लिए आवेदन
विषय------------आवेदकों की संख्या
कंप्यूटर साइंस--------2544
एजूकेशन-----------1781
कामर्स-------------1749
मैनेजमेंट----------1700
पंजाबी------------1124
अंग्रेजी------------1024
हिंदी---------------959
इकोनामिक्स----------787
पालिटिकल साइंस-----659
हिस्ट्री--------------648
कई विषयों में सिर्फ 1 आवेदन
जानकारी के अनुसार क्रिमिनोलॉजी, कन्नड़, स्पेनिश, रशियन में सिर्फ 1-1 आवेदन आया है। उर्दू (6), एडेल्ट एजूकेशन(4), फ्रेंच(7), आर्कियोलॉजी(9), डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज(16) के अलावा म्यूजिक(149), संस्कृत(148) और मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म विषय में 143 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
आज से शुरू होगी हेल्पलाइन
यूजीसी परीक्षा के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.नरेश तुली ने बताया कि यूजीसी नेट आवेदन संबंधी किसी तरह की दिक्कत के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। विद्यार्थी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0172-2534257 पर संपर्क कर सकते हैं।