फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC ने नौ विश्वविद्यालयों के लिए जारी किया नोटिस

Tue, 09 Sep 2014 03:14 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना तकनीक का दंभ भरने वाले राजधानी के सभी विश्वविद्यालय ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के मामले में फेल हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर यूजीसी ने राजधानी के नौ विश्वविद्यालयों व देश के 450 विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी कर पांच दिन के अंदर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) सचिव जसपाल सिंह संधू ने जुलाई में नए सत्र की शुरुआत पर विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन ग्रिवांस सेल की स्थापना के निर्देश दिए थे लेकिन विश्वविद्यालयों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद अब यूजीसी ने रिमाइंडर जारी किया है। इसके अनुसार सभी विश्वविद्यालयों को पांच दिनों के अंदर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू करनी है।

ऐसा न करने पर यूजीसी विश्वविद्यालयों की ग्रांट भी रोक सकता है। लखनऊ के साथ ही जेएनयू और बीएचयू जैसे संस्थानों को भी नोटिस जारी किया गया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय, बीबीएयू, किंज जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, भातखंडे सम विश्वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया गया है।

वहीं, एसजीपीजीआई, अरबी फारसी विश्वविद्यालय, शकुंतला देवी विकलांग पुनर्वास विश्वविद्यालय, केजीएमयू डेंटल फैकल्टी को भी नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें