एमडीयू प्रशासन ने सोमवार को कई परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। यह परीक्षाएं मई 2014 में हुई थीं। परिणामों की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एस. सिंधू ने बताया कि मई 2014 में हुई एमएससी (मेडिकल बायोटेक), एमएससी (बायो टेक्नोलॉजी) और एमएससी (एग्रीकल्चर बायोटेक) के चौथे सेमेस्टरों के परिणाम जारी किए हैं।
बीएससी (होम साइंस) के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस (रीअपीयर) के पांचवें सेमेस्टर, एमएससी बायो केमिस्ट्री (रीअपीयर), एमएससी बॉटनी (रीअपीयर), एमएससी मैथ विद कंप्यूटर साइंस (रीअपीयर), एमएससी फिजिक्स (रीअपीयर), एमएससी इनवायरमेंटल साइंस (रीअपीयर) और एमए एजुकेशन (रीअपीयर) के तीसरे सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गये हैं। इसके अलावा एमए राजनीति विज्ञान और इतिहास के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग (मनोविज्ञान) और बैचलर ऑफ सोशल वर्क परीक्षा के परिणाम जारी हुए हैं।