फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने लाखों विद्यार्थियों को दिया तोहफा

Mon, 08 Dec 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी की विभिन्न योजनाओं के तहत फेलोशिप और स्कॉलरशिप पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी ने स्कॉलरशिप की कई योजनाओं के तहत दी जाने वाली राशि में इजाफा किया है। खास बात यह है कि यह इजाफा 3 से 5 हजार रुपये तक का है। राशि बढ़ाई जाने से देशभर के लाखों विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। एमडीयू और उससे संबद्ध 600 कॉलेजों के भी हजारों विद्यार्थी यह लाभ उठाएंगे। बढ़ी राशि 1 दिसंबर 2014 से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


यूजीसी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में दी जाने वाली फेलोशिप और स्कॉलरशिप की राशि में बदलाव किया है। यह बदलाव एक एक्सपर्ट कमेटी की अनुशंसा पर किया गया है।

यूजीसी ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है।

मानव विकास मंत्रालय की इन योजनाओं में बढ़ी राशि

योजना................................इमेरिटस फेलोशिप    
अब तक मिलते थे........................20 हजार रुपये प्रतिमाह
अब मिलेंगे........................31 हजार रुपये प्रतिमाह
------ --------------------------
योजना........................पोस्ट डॉक्टोरेट फेलोशिप (पीडीएफ) फॉर वुमेन
अब तक मिलते थे........................25 हजार रुपये प्रतिमाह, दो वर्ष बाद 30 हजार रुपये प्रतिमाह
अब मिलेंगे........................38,800 रुपये प्रतिमाह और दो वर्ष बाद 46,500 रुपये प्रतिमाह
--------------
योजना........................डॉ. राधाकृष्णन पीडीएफ इन ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज लेंग्वेज सहित    
अब तक मिलते थे........................पहले वर्ष में 25 हजार रुपये, दूसरे में 26 हजार और तीसरे में 27 हजार रुपये, माह
अब मिलेंगे........................पहले वर्ष में 38,800, दूसरे में 40,300 और तीसरे वर्ष 41900 रुपये प्रतिमाह

फेलोशिप और स्कॉलरशिप की राशि में बदलाव

योजना........................स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप फॉर रिसर्च इन सोशल साइंस    
अब तक मिलते थे........................8 हजार रुपये प्रतिमाह पहले दो वर्ष तक और 10 हजार तीसरे और चौथे वर्ष में
अब मिलेंगे........................12,400 रुपये पहले दो वर्ष तक और 15,500 रुपये तीसरे और चौथे वर्ष में
---------------------
योजना........................जेआरएफ एंड एसआरएफ इन साइंस ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंस    
अब तक मिलते थे ........................16 हजार प्रति माह और 18 हजार सम्मान में
अब मिलेंगे........................25 हजार रुपये प्रति माह और 28 हजार रुपये प्रतिमाह
-------
योजना........................जेआरएफ एंड एसआरएफ टू फॉरेन नेशनल्स    
अब तक मिलते थे........................12 हजार रुपये प्रतिमाह और 14 हजार रुपये प्रतिमाह
अब मिलेंगे........................18,600 प्रतिमाह और 21,700 रुपये प्रतिमाह
-----------
योजना........................आरए टू फॉरेन नेशनल्स    
अब तक मिलते थे........................16 हजार रुपये फिक्स
अब मिलेंगे........................25 हजार रुपये प्रतिमाह

पीडीएफ फॉर एसटी

योजना........................पीडीएफ फॉर एसटी/एससी केंडिडेट्स    
अब तक मिलते थे........................25 हजार रुपये प्रतिमाह और 30 हजार प्रतिमाह दो वर्ष के बाद
अब मिलेंगे........................38,500 रुपये प्रतिमाह और 46,500 प्रतिमाह दो वर्ष के बाद
-------------------
योजना........................पीजी स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशनल कोर्सेज फॉर एसटी-एससी    
अब तक मिलते थे........................एमई/एमटेक में 5 हजार रुपये प्रतिमाह और अन्य कोर्स में 3 हजार रुपये माह
अब मिलेंगे........................एमई/एमटेक में 7,800 रुपये प्रतिमाह और अन्य कोर्स में 4,700 हजार रुपये
----------
योजना........................पीजी स्कॉलरशिप फॉर गेट/जीपेट क्वालिफाइड स्टूडेंट्स फॉर एमई/एमटेक/एमफार्मा आदि
अब तक मिलते थे........................8 हजार रुपये प्रतिमाह
अब मिलेंगे........................12,400 रुपये प्रतिमाह
विज्ञापन

योजनाएं और फायदा

योजना........................पीजी इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड    
अब तक मिलते थे........................2 हजार रुपये 20 माह के लिए
अब मिलेंगे........................3100 रुपये 20 माह के लिए
----------
योजना........................पीजी स्कॉलरशिप फॉर यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर्स    
अब तक मिलते थे........................2 हजार रुपये प्रतिमाह 20 माह के लिए
अब मिलेंगे........................3100 रुपये प्रतिमाह 20 माह के लिए

योजना........................बीएसआर फैकल्टी फैलोशिप    
अब तक मिलते थे........................तीन वर्ष तक 30 हजार रुपये प्रतिमाह
अब मिलेंगे........................तीन वर्ष तक 46,500 रुपये प्रतिमाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें