बीटीसी सत्र को पटरी पर लाने के लिए सत्र 2014-15 व 2015-16 की पढ़ाई एक साथ शुरू करने पर मंथन चल रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने शुक्रवार को अधिकारियों की इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है।
इसमें विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। प्रदेश में मौजूदा समय सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर बीटीसी की 50,450 सीटें हैं।
जल्द ही 181 निजी कॉलेजों को और संबद्धता देने की तैयारी है। प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने की योग्यता टीईटी पास बीटीसी होने की वजह से इसे करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
प्रदेश में बीटीसी का सत्र दो साल लेट चल रहा है। राज्य सरकार बीटीसी सत्र को नियमित करना चाहती है। इसके लिए दोनों सत्रों की पढ़ाई एक साथ शुरू कराने या फिर कुछ माह के अंतराल पर शुरू करने पर मंथन चल रहा है।