पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) के दो रिसर्च स्कॉलर के रिसर्च पेपर को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से नवाजा गया है।
यूआईपीएस के सरवार और डॉ. प्रीतकंवल कौर को हाल ही में 65वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस की नई दिल्ली में आयोजित एनुअल मीटिंग में बेस्ट पेपर अवार्ड घोषित किया गया है।
यूजीसी के रिसर्च फैलो सरवार को देश भर के 250 फार्मास्युटिकल शोधकताओं के रिसर्च पेपर में से चुना गया है। वह पीयू के प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह भूप और प्रो.ओपी कटारे के अधीन शोध कर रहे हैं।
प्रो. प्रीतकंवल कौर के पेपर को 180 रिसर्च पेपर में से बेस्ट चुना गया है। इन्होंने डा.मनिंदर कर्ण और प्रो.कर्ण वशिष्ट के अधीन पीएचडी की है। जानकारी अनुसार कांफ्रेंस में 6500 से अधिक डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया था।