फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट्स कॉलेज में शुरू होंगे दो नए कोर्स

Tue, 17 Dec 2013 01:29 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कला एवं शिल्प महाविद्यालय में अगले साल से दो नए कोर्स शुरू होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्ट एजूकेशन और कोर्स इन स्टूडियो के नाम के दोनों कोर्स की अवधि एक साल की होगी।
विज्ञापन


सोमवार को लविवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर सहमति बनी। कार्यपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद इनमें दाखिला शुरू हो जाएगा। एकेडमिक काउंसिल में इसके साथ ही विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में फैसला लिया गया।

वर्ष 2011 के बाद लविवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में कला एवं शिल्प महाविद्यालय में दो कोर्स चलाने पर सहमति बनी।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्ट एजूकेशन और कोर्स कला एवं शिल्प महाविद्यालय की फैकल्टी बोर्ड ने काफी पहले पास कर दिया था। एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित न होने के कारण कोर्सेज पर मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


एकेडमिक काउंसिल की मंजूरी मिलने के बाद कोर्स को कार्य परिषद की मंजूरी के लिए लाया जाएगा। बैठक में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद विजुअल आर्ट कोर्स की डिग्री का नाम बदलने पर भी चर्चा हुई।

लेकिन कुलपति ने यूजीसी के नियमों को देखते हुए इस पर बाद में विचार करने की बात कहते हुए मामला आगे के लिए बढ़ा दिया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य फैकल्टी में पास किए गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें