फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों पर नए सत्र से बढ़ेगा फीस का बोझ

Sun, 17 Jan 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने 2016-17 के सत्र में ट्यूशन फीस बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसकी 5 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की कमेटी ने ट्यूशन फीस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। 23 जनवरी को पीयू सिंडीकेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


फीस कमेटी ने अगले सत्र से सभी कोर्स की फीस में 500 से 1200 रुपये तक फीस बढ़ोतरी मंजूर की है। 2015 सत्र में भी पीयू के सभी कोर्स की फीस में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। ट्यूशन फीस के साथ पीयू ने बिजली, पानी बिल और लाइब्रेरी डेवलेपमेंट फंड को अब डेवलेपमेंट फंड अकाउंट में बदलने का फैसला लिया है। सिंडीकेट की बैठक में मंजूरी के बाद नए सत्र में पीयू की नई हैंडबुक में नए फीस स्ट्रक्चर को प्रकाशित कर दिया जाएगा।

गरीब होनहारों के लिए स्कॉलरशिप
फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थियों के विरोध को देखते हुए पीयू ने गरीब लेकिन होनहार जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 75 लाख की (मिनस कम मेरिट) स्कॉलरशिप का प्रावधान किया है। जिन विद्यार्थियों के माता पिता नहीं रहे उन्हें भी स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा। स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों को डीएसडब्ल्यू दफ्तर में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


नए सत्र से पीयू के विभिन्न कोर्सेज में संशोधित ट्यूशन फीस
कोर्स का नाम-----पहले फीस----नई फीस
एलएलबी (3 वर्षीय)-3500-----4000
बीफार्मेसी--------4580--------5080
एमबीए----------8900--------9400
एमबीए(एग्जीक्यूटिव)-80000--81000
एमसीए-----------13990-----14690
एमए(पत्रकारिता)--5420------5920
बीई कोर्स---------55800-----57000
बीडीएस(डेंटल)----85200----86400
बीएससी होटल मैनेजमेंट-53700--54900
बीए और बीकॉम-----1700-----2200
एमपीएड------------2780-----3280
(नोट- विभिन्न कोर्स के लिए पीयू ने लैब चार्ज अलग से तय किए हैं। लैब चार्ज 110 रुपये से लेकर 550 रुपये तक हर महीने देने होंगे)

वाईफाई के देने होंगे 40 रुपये
पीयू प्रशासन ने ट्यूशन फीस के अलावा 15 तरह के अन्य चार्ज की फीस में भी संशोधन किया है। पीयू में साइकिल के लिए पार्किंग निशुल्क रखी है। लेकिन स्कूटर-मोटरसाइकिल लाने वालों से 40 रुपये और कार पार्किंग के 70 रुपये हर महीने देने होंगे। पीयू विद्यार्थियों को वाई फाई के लिए 40 रुपये हर महीने देने होंगे।

एडमिशन फॉर्म की फीस 60 रुपये रखी गई है। विद्यार्थियों को हर साल पर्यावरण फीस के लिए 250 रुपये, कैंपस की सफाई के लिए 150 रुपये, ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के 45 रुपये, रीएडमशिन फीस के 150 रुपये देने होंगे। यूनिवर्सिटी माइग्रेशन फीस 300 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें