फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस 5 दिन का वक्त है सुधर जाएं, वरना...

Wed, 22 Jan 2014 10:16 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मानकों पर खरा न उतरने वाले स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विभाग ने जिले के सभी निजी स्कूलों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाहनों को मानकों के अनुरूप ढालने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगले सप्ताह से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

चेकिंग के दौरान मानकों पर खरा न उतरने वाले स्कूली वाहनों के परमिट भी रद्द हो सकते हैं। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के रूप में अभिभावकों की जेब पर बोझ हर साल बढ़ा दिया जाता है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मानकों को नजरअंदाज कर बेलगाम दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू होने जा रहा है।  एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि स्कूलों के नाम नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


26 जनवरी तक का समय स्कूलों को दिया जा रहा है ताकि वाहनों को तय मानकों के अनुरूप ढाला जा सके। 27 जनवरी से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

विशेष अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। मानकों पर खरा न उतरने वाले स्कूली वाहनों को जब्त करने के अलावा परमिट भी निरस्त किए जा सकते हैं।

हाल ही में हुए स्कूल बस हादसे के बाद से ही बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें