उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आठ इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों का बुधवार को तबादला कर दिया गया है। 6 प्रधानाचार्य का तबादला स्वयं के अनुरोध पर किया है जबकि दो का प्रशासनिक आधार पर करने के आदेश विभागीय प्रमुख सचिव एस राजु ने दिए हैं।
शिक्षा विभाग ने अनुरोध पर तबादलों के आवेदनों पर शैक्षिक संवर्ग के अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। हालांकि दो प्रधानाचार्यों की तबादला प्रशासनिक आधार पर किया है।
7 दिन की समय सीमा
इंटर कालेज सुंदरनगर, पौड़ी कालीचरण सागर को बूरा चमोली भेजा गया है जबकि कोचियार पौड़ी के काशीराम भाष्कर को कोटबांगर, रुद्रप्रयाग इंटर कालेज में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों को सात दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। अगर नवीनतम तैनाती स्थल पर निर्धारित समय के भीतर कार्यभार नहीं ग्रहण किया तो वर्तमान स्थल से स्वत: कार्यमुक्त मान लिया जाएगा।
इनका हुआ तबादला
कोतवाल सिंह गुसाईं - रैंस चोपता चमोली से टंगसा चमोली चिरंजी प्रसाद उनियाल - आईडीपीएल ऋषिकेश से किशनपुर देहरादूनआनंद वल्लभ मिश्र - मंदौल, चमोली से देवाल, चमोलीबलभद्र सिंह राणा - कुमशिला भिंलग टिहरी से बसुकेदार रुद्रप्रयागदलबीर सिंह जंगवाण - नारायणकोटी, रुद्रप्रयाग से अगस्तमुनि रुद्रप्रयागकालीचरण सागर - सुंदरनगर, पौड़ी से बूरा, चमोलीकाशीसिंह भाष्कर - कोचियार, पौड़ी से कोटबांगर, रुद्रप्रयागवीरेंद्र प्रसाद कुकरेती - भगवती तलैया, पौड़ी से बनचुरी, पौड़ी