फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में भर्ती होना चाहती हैं तो पढ़ें गुड न्यूज

Sun, 11 Jan 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में लड़कियों का फौज में भरती होने का सपना अब साकार हो सकेगा। सरकार लड़कियों के लिए मोहाली के सेक्टर 66 में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी। यह इंस्टीट्यूट लड़कों के लिए चल रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट की तर्ज पर खोला जाएगा।
विज्ञापन


महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल बीएस गरेवाल ने बताया कि आठ एकड़ में बनाए जा रहे संस्थान में ट्रेनिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लड़कियों को लड़कों के बराबर मौका देने के मकसद से इसे मंजूरी दी है। लड़कियों के लिए ऐसा संस्थान स्थापित करने वाला पंजाब पहला राज्य होगा। संस्थान में हॉस्टल, मेस, जिम, इंडोर शूटिंग रेंज, लाइब्रेरी-कम-साइबर कैफे और ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें