फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स एकेडमी सुलझाएगी स्टूडेंट्स की समस्याएं

Tue, 03 Dec 2013 01:07 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू ने सोमवार को 197 स्टूडेंट्स की टॉपर्स एकेडमी बना दी है। यह एकेडमी लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 18 हजार स्टूडेंट्स की आवाज बनेगी और स्टूडेंट्स के मुद्दों को उठाएगी।
विज्ञापन


विवि प्रशासन टॉपर्स एकेडमी के माध्यम से छात्रों की मांगों को सुनेगी और उनका निस्तारण करेगी। इतना ही नहीं सेमिनार, एक्सपर्ट टॉक और तरह-तरह के शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में भी ये टॉपर्स मदद करेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि 18 हजार स्टूडेंट्स में से हमने 197 स्टूडेंट्स की टॉपर्स एकेडमी बनाई है।

यह टॉपर्स एकेडमी 2013-14 सत्र की है और विवि के साथ मिलकर उसकी बेहतरी के लिए काम करेगी। इतना ही नहीं एलयू में स्टूडेंट्स को किन-किन चीजों की जरूरत है और वह व्यवस्था में किस तरह का बदलाव चाहते हैं यह भी टॉपर्स एकेडमी ही बताएगी।
विज्ञापन


फिलहाल एलयू प्रशासन ने टॉपर्स एकेडमी के लिए पहला ओपन सेशन 9 दिसंबर को एपी सेन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें मीर जाफर अब्दुल्ला टॉपर्स से लखनऊ के अदब, भाषा और संस्कृति के बारे में चर्चा करेंगे।

प्रो. दीक्षित ने बताया कि हम कैंपस में ऐसा माहौल बनाने पर जोर दे रहे हैं कि एलयू में छात्र सकारात्मक कार्यों से जुड़कर अपना योगदान दें।

छह साल बाद बनी टॉपर्स एकेडमी
लखनऊ विश्वविद्यालय में छह साल के बाद टॉपर्स एकेडमी का गठन किया गया है। सबसे पहले वर्ष 2007 में टॉपर्स एकेडमी बनाई गई थी। एलयू प्रशासन ने अब वर्ष 2013-14 की टॉपर्स एकेडमी बनाई है।

मालूम हो कि एलयू प्रशासन इन दिनों नैक मूल्यांकन की तैयारी कर रही है। ऐसे में वह इस तरह की सभी कमेटियों को गठित करने पर जोर दे रही है जिसके नैक मूल्यांकन में नंबर होते हैं।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें