फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में फीस बढ़ोतरी होगी या नहीं, फैसला आज

Thu, 06 Feb 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की वीरवार को होने वाली बोर्ड ऑफ फाइनेंस (बीओएफ) में पीयू के सभी संकायों की फीस बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


बीओएफ बैठक में आगामी सत्र में रेगुलर कोर्स में 10 से 20 फीसदी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में 30 फीसदी तक इजाफा किया जा सकता है।

बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी के 5 हजार से अधिक कर्मचारियों और एक हजार से अधिक शिक्षकों को केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा के तुरंत बाद जारी किए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।

बैठक में पंजाब सरकार से हर साल उसके हिस्से के 20 करोड़ की ग्रांट को बढ़ाने का प्रस्ताव भी आएगा। बोर्ड ऑफ फाइनेंस में पीयू के सालाना बजट के लिए 288 करोड़ को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ फाइनेंस बैठक में 600 से अधिक रिसर्च स्कॉलर छात्राओं की सुविधा के लिए अलग हास्टल निर्माण के लिए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान के अलावा पीयू के रीजनल सेंटर मुक्तसर में एकेडमिक ब्लॉक के लिए एक करोड़ का बजट भी पास होने की उम्मीद है। पंजाब सरकारी की ओर से इस सेंटर को एक एकड़ जमीन अलॉट की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें