शैक्षिक सत्र 2013-14 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर दस फरवरी कर दी है।
यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद दी । पहले आवेदन की तिथि 31 जनवरी तक रखी गई थी।
आवेदन बढ़ने के बाद अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छुटे हुए छात्र/छात्रा आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन को लेकर मुख्यालय से अल्पसंख्यक आवेदकों के लिए कोई निर्देश नहीं आया है।
इस योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक आय दो लाख तक होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक http:/scholarshiip.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।