फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए अब घर बैठे करें आवेदन

Thu, 12 Mar 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत की खबर है। युवाओं को जल्द ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सेना ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवा इंटरनेट के जरिये आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा भी पूरे देश में दसवीं स्तर की एक सामान्य सीरीज नंबर में होगी। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान डीडीजी ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा ने दी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा ई-मेल या एसएमएस से आवेदन कर सकेंगे। इसमें निवास प्रमाणपत्र, शैक्षणिक और आयु प्रमाणपत्र दर्शाना होगा। अन्य प्रमाणपत्र बाद में लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सेना जल्द तैयार करेगी वेबसाइट

जिन युवाओं के ई-मेल या एसएमएस से आए प्रमाणपत्र सही पाए जाते हैं, उन्हें ही भर्ती के लिए बुलाया जाएगा। इससे जहां समय की बचत होगी, वहीं झूठे प्रमाणपत्र वाले युवक भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे।

सेना ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने पर काम कर रही है। जल्द अपनी वेबसाइट तैयार की जाएगी। सेना में होने वाली लिखित परीक्षा पूरे देश में दसवीं स्तर की एक सामान्य सीरीज नंबर की होगी।

15 मार्च को हिसार और अबांला में सेना की लिखित परीक्षा सीरीज में होगी। भर्ती होने वाले युवकों को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। कहा कि भर्ती में पूरी तरह पारदर्शिता होगी। इस दौरान भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक नवजोत कंग भी थे।
विज्ञापन

प्रश्न बैंक तैयार करेगी सेना

लिखित परीक्षा को दसवीं स्तर का एक प्रश्न बैंक तैयार किया जाएगा। इससे सीरीज में प्रश्न डाले जाएंगे। परीक्षा पूरे देश में एक समान होगी।

प्रश्न बैंक में प्रश्न खत्म होने के बाद और प्रश्न बैंक तैयार होगा। जिन युवाओं को आवेदन के लिए इंटरनेट या मोबाइल सुविधा नहीं होगी। वे अपने नजदीकी भर्ती कार्यालय में जानकारी ले सकेंगे।

प्रश्नपत्र की आएगी सीडी
कमांडर तुषार मिश्रा ने कहा कि भर्ती हुए युवाओं के लिए लिखित परीक्षा को प्रश्नपत्र बाहर से प्रिंट होकर नहीं आएंगे। इसके लिए सीडी आएगी।

यह सीडी परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर प्रिंट करने के लिए खोली जाएगी। सीडी खोलने के लिए प्रोसाइडिंग ऑफिसर को उसी समय पासवर्ड दिया जाएगा। इससे प्रश्नपत्र लीक नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें