फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुटकी में सुलझेगी केमिस्ट्री की मिस्ट्री

Mon, 24 Mar 2014 11:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छह अप्रैल को आयोजित होने जा रही जेईई मेंस परीक्षा में विषयवार संतुलित तैयारी से राह आसान हो सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक सधी हुई तैयारी से केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र को भी महज 35-40 मिनट में हल किया जा सकता है। केमिस्ट्री की तैयारी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स...

पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

- केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र में 12वीं का सिलेबस ज्यादा आता है। इसलिए 12वीं की तैयारी बढ़िया से कर लें।
- फिजिकल और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से करीब 75 प्रतिशत प्रश्न आते हैं। इस पर फोकस करना चाहिए।
- रिएक्शन मैकेनिज्म को अच्छे से समझें और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को बार-बार लिखकर याद करें।
- प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट जरूर दें और समय प्रबंधन का खास ख्याल रखें।

पढ़ें, मंडप में दुल्हन ने किया सुहाग का कत्ल!

- मॉक टेस्ट में यदि कोई सवाल गलत हो जाता है तो थ्योरी को दोबारा पढ़ें।
- परीक्षा में उन सवालों को पहले करें, जिनमें समय कम लगने का भरोसा हो।
- गत वर्षों के आईआईटी जेईई के प्रश्न पत्रों को एक बार जरूर हल कर लें।

- फिजिकल केमिस्ट्री में इक्विलिबिरियम, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल बांडिंग, सॉल्यूशंस, थर्मोडायनामिक्स और केमिकल काइनेटिक्स अहम हो सकते हैं।

पढ़ें, एक पत्थर उछाला और आसमान में कर दिया 'सुराख'

- ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ऑक्सीजन कांटेनिंग महत्वपूर्ण हो सकता है।
- इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री में पीडीएफ ब्लॉक और कॉर्डिनेशन कांप्लेक्स को अच्छे से पढ़ लें।
(अचीवर्ज क्लासेज में केमिस्ट्री टीचर और एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट नवनीत शर्मा के मुताबिक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें