फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली से दी ब्रेन स्ट्रोक की जानकारी

Thu, 31 Oct 2013 04:16 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड एजूकेशन द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से ब्रेन स्ट्रोक के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को रंगोली बनाई गई, परचे बांटे गए और लोगों को जगह-जगह इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसका आयोजन पीजीआई के न्यूरोसर्जन विभाग कर रहा है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी इस अभियान का हिस्सा हैं।

इसके माध्यम से लोगों में ब्रेन स्ट्रोक के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब तक हजारों फार्म भरे जा चुके हैं। पीजीआई सिर्फ इतना ही नहीं कर रहा है बल्कि सिटको के होटलों में लोगों को ब्रेन स्ट्रोक के बारे में जानकारी और उससे बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके क्या कारण होते हैं यह जानकारी भी आम लोगों को दी जा रही है। पीजीआई द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें