फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 80 रुपए में मिल रहा तीन टाइम का खाना!

Thu, 29 Aug 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही पूरा देश महंगाई की मार से पस्त हो, लेकिन देहरादून में कुछ अलग ही नजारा है। यहां मात्र 80 रुपए में तीन टाइम का खाना मिल रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में खिलाड़ियों को तराश रहे फुटबॉल हॉस्टल में 80 रुपए में एक खिलाड़ी की एक दिन की डायट पूरी हो रही है।

जिस कारण खर्च का लोड कोओपरेटिव मैस समिति उठा रही है। हालांकि राज्य सरकार ने एक खिलाड़ी की दिन भी डायट का खर्च 150 रुपये कर दिया है, लेकिन टेंडर नहीं हो पाने के कारण फुटबॉल हॉस्टल में आज भी 80 रुपए में ही डायट पूरी करने की कोशिश की जा रही है।

दो टाइम का दूध भी
महंगाई की आंच में आज आम आदमी बुरी तरह झुलस रहा है। प्याज के रेट तक 80 रुपये तक पहुंच गए, जिस कारण लोगों ने प्याज खाना तक छोड़ दिया है। मगर जिला खेल कार्यालय में आज भी 80 रुपए में खिलाड़ियों को तीन समय का खाना खिलाने के साथ ही दो टाइम का दूध भी पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इतनी महंगाई में भला मात्र 80 रुपए में खिलाड़ियों को पूरी कैलोरी मिलना संभव नहीं दिखता। मगर फिर भी खेल अधिकारी खिलाड़ियों को पूरी डायट देने का दावा करते हैं। हालांकि राज्य सरकार महंगाई को देखते हुए पूर्व में ही खिलाड़ी की डायट 150 रुपये कर चुकी है, लेकिन जिले में यह व्यवस्था अभी तक लागू नहीं हो सकी है।

जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई का कहना है कि नया डायट रेट टेंडर के बाद लागू होना है और कई बार टेंडर करने के बाद भी कोई सामने नहीं आया है। इस कारण कोऑपरेटिव मैस समिति अभी पुराने रेट पर काम चला रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो रेट कम होने के कारण अन्य हॉस्टलों में भी टेंडर करने के बाद ठेकेदार  काम छोड़कर जा चुके हैं।

कहां कितने खिलाड़ी
देहरादून-25
हल्द्वानी-25
पिथौरागढ़-20
कोटद्वार-25
अगस्त्यमुनि-25

डायट चार्ट
नाश्ता- ब्रैड-4 पीस, मक्खन-20 ग्राम, दलिया, अंडा-1, फल-1, दूध-200 मिली
लंच- दाल, चावल, सब्जी, सलाद, दही या रायता
शाम- दूध-200 मिली
डिनर- रोटी, सब्जी, सलाद, चिकन, पनीर(शाकाहारी के लिए)-रात का मीनू हर दिन चेंज होता है।

बाजार में
नाश्ता- दो पराठे, सब्जी- 25 रुपये
लंच- दाल, चावल, सब्जी, सलाद- 50 रुपए प्रति प्लेट
डिनर- रोटी, सब्जी, दाल, सलाद- 60 रुपए प्रति प्लेट
चाय- 7 से 12 रुपए प्रति कप, जगह के अनुसार
 
खेल के हिसाब से खिलाड़ी को कैलोरी की जरूरत पड़ती है। कम से कम एक खिलाड़ी के लिए 4 हजार कैलोरी डायट की जरूरत होती है। कम से कम 250 रुपया एक खिलाड़ी पर लगेगा।
- पीके महर्षि, पूर्व साई हाकी कोच

एक खिलाड़ी के लिए साढे़ 3 से 4 हलार कैलोरी डायट एक दिन में होनी चाहिए। तभी वह मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकेगा। 80 रुपए में तो सिर्फ पेट भरने के लिए खाना खाया जा सकता है।
विज्ञापन

- केजेएस कलसी, एथलेटिक्स कोच

बिना पूरा खाना मिले, खिलाड़ी मैदान में आधा समय भी नहीं टिक सकता है। भले ही वह बाहर से अच्छा दिखे, लेकिन अंदर से कमजोरी होती है। इसलिए डायट तय किया जाता है।
- अरविंद गुप्ता, स्केटिंग कोच

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें