दिल्ली यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए जारी दाखिले की रेस रोजाना नया रिकॉर्ड बना रही है।
बारह दिन की दाखिला प्रक्रिया में जिस तरह से फॉर्म बिके और जमा हुए हैं, उससे एक-एक सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
DU: ऑनलाइन आवेदन में गलती करने से बचें
हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि छात्रों ने एक से ज्यादा फॉर्म भरे हों। इस बारे में पूरी स्थिति 16 जून को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही साफ होगी।
डीयू में दो जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब से फॉर्म बिक्री से लेकर जमा कराने का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऑफलाइन आवेदकों के लिए अब आवेदन करने के लिए महज दो दिन शनिवार और सोमवार हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदकों के पास अभी तीन दिन हैं।
फोरेंसिक साइंस में बीटेक डिग्री देगी डीयू
शुक्रवार तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 3,55,627 तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 3,41,643 था। अब तक कुल 2,10,872 ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि 1,23,806 फॉर्म ऑनलाइन जमा हुए हैं। वहीं 1,44,755 ऑफलाइन फॉर्म बिके हैं, जबकि कुल 1,02,677 फॉर्म जमा हुए हैं। इस तरह से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 2,26,483 फॉर्म जमा हो चुके हैं।
दूसरी तरफ, सात जून को शुरू हुई बीएमएस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में 25,680 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से कुल 16,084 ऑनलाइन फॉर्म जमा हो चुके हैं। बीएमएस की 840 सीटों पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बीएमएस की आवेदन प्रक्रिया पूरा होने में अब भी एक सप्ताह बाकी हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून को समाप्त होगी।