पंजाब यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(PEC) में शुक्रवार से तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट व्योम 2014 की शुरूआत हुई।
कार्यक्रम में जहां मुंबई के प्रसिद्ध डिब्बावाला ने भावी इंजीनियरों को मैनेजमेंट के फंडे सिखाए वहीं पद्म पुरस्कार से सम्मानित और रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद ने विद्यार्थियों को लेक्चर दिए।
कार्यक्रम के दौरान कैंपस में विद्यार्थियों की अच्छी चहल पहल दिखी। इस दौरान विंटेज गाड़ियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में रविवार को जेजीबी नाइट का आयोजन किया जाएगा।