फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.ed काउंसलिंग आज से, राजधानी में बने तीन केंद्र

Mon, 16 Jun 2014 10:59 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आज से राजधानी के तीन केंद्रों पर काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


यह दो जुलाई तक चलेगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में काउंसलिंग के तीन केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ के बीएड काउंसलिंग को-ऑर्डिनेटर प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि काउंसलिंग के लिए चरणबद्ध तरीके से 1.70 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से किया गया है। पहले दिन एक से पांच हजार रैंक तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आएंगे।  
विज्ञापन


काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले टोकन लेना होगा। इसके बाद शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

सत्यापन में सही पाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस के रूप में 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट वित्त अधिकारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के नाम से जमा कराना होगा।

इसके बाद अभ्यर्थी को एनआईसी की ओर से उसके मोबाइल पर पिन भेजा जाएगा। इस पिन की सहायता से अभ्यर्थी कहीं से भी बैठकर इंटरनेट के माध्यम से अपनी सीट लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीट लॉक करने के लिए अभ्यर्थी को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। सीट लॉक करने के लिए अभ्यर्थी को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा।

सीट लॉक करने के बाद अभ्यर्थी को कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद आवंटन पत्र का प्रिंट लेकर अभ्यर्थी को कॉलेज में फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय में फीस जमा न कर पाने पर अभ्यर्थी का आवंटन निरस्त हो जाएगा।

काउंसलिंग के विभिन्न चरण
प्रथम चरण- टोकन आवंटन
द्वितीय चरण- शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन
तृतीय चरण- कांउसलिंग शुल्क रुपये 500 जमा किया जाना
चतुर्थ चरण- पांच हजार रुपये की फीस जमा करना
पांचवां चरण- एनआईसी की ओर से अभ्यर्थियों को पिन दिया जाना
छठा चरण- तीन दिनों के अंदर चॉइस लॉकिंग
सातवां चरण- महाविद्यालय का आवंटन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें