एलयू में एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम व एलएलएम की तीसरी कटऑफ सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई।
इस सूची में चयनित अभ्यर्थी 7 से लेकर 10 सितंबर तक अपनी फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम से या फिर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी जमा कर सकेंगे।
एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि इस सूची में चयनित स्टूडेंट को 12 सितंबर को एलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे।
एलॉटमेंट लेटर एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर ऑन लाइन जारी किए जाएंगे। इसके बाद स्टूडेंट को 13 सितंबर को दाखिले के लिए अपनी फैकल्टी में दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा।
एलएलएम की तीसरी कटऑफ सूची में भी सामान्य वर्ग के स्टूडेंट जिनके 63.963 अंक हैं उन्हें ही दाखिला मिला है। एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में भी सामान्य श्रेणी में 62.333 प्रतिशत तक अंक पाने वालों को ही दाखिला मिला है। एलयू की वेबसाइट पर पूरी कटऑफ सूची उपलब्ध है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने स्पोर्ट्स, एनसीसी आदि का कोटा लगाया है, उनकी भी कट ऑफ वेटेज जोड़कर जारी कर दी गई है।
कटऑफ (प्रतिशत में)
एलएलबी
कैटेगरी लविवि अन्य विवि
सामान्य 62.333 70.360
ओबीसी 56.222 60.111
एससी 50.444 कोई नहीं
एलएलएम
कैटेगरी लविवि अन्य विवि
जनरल 63.963 कोई नहीं
ओबीसी 63.266 कोई नहीं
एससी कोई नहीं कोई नहीं