फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक गेम्स में देश की अगुवाई करेंगे ये होनहार

Sun, 19 Jul 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरिंडा रोड स्थित अंबुजा मनोविकास केंद्र के विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। संस्थान की मीना कुमारी और पवनदीप सिंह का अमेरिका स्थित लॉस एंजिल्स में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2015 के लिए सलेक्शन हुआ है
विज्ञापन


यह मुकाबले 25 जुलाई से 2 अगस्त तक खेले जाएंगे। इन गेम्स में वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मीना कुमारी साइकिलिंग, जबकि पवनदीप सिंह बास्केटबाल में अपना दमखम दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ी भारत के तीन सौ खिलाड़ियों का हिस्सा होंगे। जो कि 20 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

संस्थान के मुताबिक दोनों खिलाड़ी पिछले एक साल से गेम्स के लिए तैयारियां कर रहे थे। मीरा न केवल राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट हैं। वहीं, उन्हें गायकी में भी महारथ हासिल की है। अंबुजा मनोविकास केंद्र में मीरा इस खेल के साथ साथ टेलरिंग और अन्य वोकेशनल स्किल्स में दक्षता प्राप्त की है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पवनदीप सिंह पिछले सात सालों से एएमके के साथ जुडे़ हुए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि स्कूल के बच्चे विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बच्चों को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें