फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंगः दो आरोपी छात्रों को पहचानने से किया इन्कार

Fri, 05 Sep 2014 02:51 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर रोड स्थित लखनऊ पॉलीटेक्निक में फर्स्ट ईयर के छात्र की पिटाई के मामले में गुरुवार को हुई शिनाख्त परेड में दो आरोपी छात्रों को पीड़ित ने पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य पीड़ित छात्र के मेडिकल में कान का पर्दा फटने की पुष्टि नहीं हुई है।

मालूम हो कि गुरुवार को मारपीट के छह आरोपी छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ बुलाया गया था, जिसमें से दो छात्र ही उपस्थित हुए।

28 अगस्त को लखनऊ पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष के छात्र राहुल सिंह वर्मा और मुकुल ने आरोप लगाया था कि फर्स्ट व सेकंड ईयर के छात्रों ने उन्हें पीटा है।

गुरुवार को छह में से केवल दो स्टूडेंट ही अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, पीड़ित छात्रों ने इन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया।

वहीं, मारपीट के दूसरे मामले में राजनाथ यादव के मेडिकल में कान का पर्दा फटने की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने इसे लिखित में भी दिया है। वहीं, मनोज कुमार, जेडी, प्राविधिक शिक्षा ने बताया कि गुरुवार को दो छात्र शिनाख्त परेड के लिए आए। दोनों को ही पीड़ित छात्रों ने नहीं पहचाना है।

इसके बावजूद हम लोग मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। स्टूडेंट्स की पहचान न होने के कारण फिलहाल एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी।

शिनाख्त परेड में अगर छात्रों की पहचान होती है तो उन्हें नामजद किया जाएगा। एक अन्य पीड़ित छात्र राजनाथ यादव का परीक्षण कराया गया है, उसे मामूली चोट है कान का परदा नहीं फटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें