चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने टीजीटी पदों पर नियुक्ति के लिए फरवरी में आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
वीरवार को शिक्षा विभाग की ओर से टीजीटी के लिए 12 विषयों की परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यार्थियों के अंकों की लिस्ट जारी कर दी है। जल्द ही विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट और काउंसिलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट सीडेक मोहाली की वेबसाइट www.cdacmohali.in पर देख सकते हैं।
उधर वीरवार को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनटीटी और जेबीटी अभ्यार्थियों के लंबित केसों का भी निपटारा किया गया।
विभाग एनटीटी और जेबीटी के चयनित उम्मीदवारों को मई के पहले हफ्ते तक ज्वाइनिंग लेटर जारी कर देगा। 20 मई तक टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।