सालभर इंतजार के बाद 12 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए पुराने आवेदकों को नए प्रवेश पत्र नहीं मिलेंगे। सिर्फ नए आवेदकों को ही बोर्ड से प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे।
यूटीईटी के लिए दिसंबर से जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया हुई थी। तब यह परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह परीक्षा तीन बार स्थगित हो चुकी है। करीब 1.22 लाख पुराने आवेदकों को तभी प्रवेश पत्र डाक से भेजे गए थे।
पढें, नेता जी के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग
45 प्रतिशत से कम प्राप्तांक
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डा. डीके मथेला ने बताया कि अब 12 नवंबर को प्रस्तावित यूटीईटी में स्नातक परीक्षा में 45 प्रतिशत से कम प्राप्तांक वाले करीब पांच हजार नए आवेदक भी शामिल होंगे, जिनके लिए प्रवेश पत्र डाक से भेजे जा रहे हैं।
पढें, चर्चा में भज्जी की शादी और नाराज राहुल देव
जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र खो या नष्ट हो गए हैं, उन्हें उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट यूबीएसई.इन की मदद लेनी पड़ेगी। इस वेबसाइट में आवेदक का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ओएमआर का क्रमांक दर्ज करके डाउनलोड प्रवेश पत्र का प्रिंट लिया जा सकता है।
इसके अलावा, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आवेदकों से प्रवेश पत्र के साथ एक अन्य पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र में लाने को कहा गया है।