संजय नगर स्थित नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) केनए फरमान से बृहस्पतिवार को हंगामा खड़ा हो गया। बीटेक टेक्सटाइल केमिस्ट्री (टीसी) ब्रांच का रिजल्ट जारी न करा पाने के चलते आंदोलनरत छात्रों का विरोध दबाने के लिए निट्रा प्रबंधन ने 28 अप्रैल तक शिक्षण कार्य रद्द कर दिया।
निदेशिका के ब्रांच बदलने के सुझाव से छात्रों का पारा और चढ़ गया। पहले से ही रिजल्ट को लेकर परेशान छात्रों ने निदेशिका पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
छात्रों का शुरू हुआ हंगामा सुबह से देर रात तक चलता रहा। पुलिस और निट्रा प्रबंधन के सीनियर अधिकारी के आने के बाद मामला शांत हो सका। निट्रा प्रबंधन द्वारा मान्यता लेने में की गई देरी से बीटेक टेक्सटाइल केमिस्ट्री (टीसी) ब्रांच के छात्रों का रिजल्ट रुकने के साथ करियर अधर में लटक गया है।
यूपीटीयू ने पिछले साल 15 मई के बाद मान्यता के लिए आवेदन करने वाले प्रदेश के45 कालेजों को रिजल्ट रोेक दिया है। जिसके खिलाफ छात्रों को प्रदर्शन तीसरे दिन और उग्र हो गया।
छात्रों ने कालेज की निदेशिका पर मान्यता में देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कालेज की लापरवाही से छात्रों का करियर अधर में लटका हुआ है, और वे अब ब्रांच बदलने की बात कर रही हैं।
ब्रांच बदलने के लिए लिखित पत्र आने या देने से भी मना कर रहीं हैं। उधर निट्रा की निदेशिका एमएस रायजादा ने मिलने से इनकार कर दिया।