फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी नहीं, नकल कराने पहुंचे गुरुजी

Sat, 08 Mar 2014 09:12 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद के कुंवर आसिफ अली संजू मिया इंटर कॉलेज में नकल का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट फिजिक्स के पेपर में एमएससी फिजिक्स डिग्री धारक टीचर फर्जी परिचय पत्र लेकर ड्यूटी करते मिला।
विज्ञापन


उड़न दस्ते ने शिक्षक को कमरे के अंदर ड्यूटी करते पकड़ा। इस पर उड़न दस्ते ने उनका परिचय पत्र जमा करके जिला विद्यालय निरीक्षक को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

डीआईओएस ने मामले पर शनिवार को कार्रवाई करने की बात कही है। पिछले साल भी कुंवर आसिफ संजू मियां इंटर कॉलेज नकल को लेकर चर्चा में आया था। पेपर के दौरान विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ड्यूटी करने पर रोक रहती है।
विज्ञापन


इसके बावजूद यहां पर एमएससी फिजिक्स किए हुए शिक्षक गौरव गुप्ता ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब यहां पर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल देवकी सिंह की अगुवाई में उड़नदस्ता पहुंचा।

उड़नदस्ते ने शिक्षक का आईकार्ड जांचा तो उस पर सहायक अध्यापक लिखा हुआ था। परिचय पत्र का बारीक निरीक्षण किया गया तो उस पर डीआईओएस के हस्ताक्षर नहीं थे।

केंद्र व्यवस्थापक ने सफाई देते हुए गौरव गुप्ता से लिपिक का काम लेने का बहाना बताया पर उनकी एक न चली। उड़न दस्ते ने शिक्षक का परिचयपत्र जब्त करके अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव के अनुसार विषय विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा ड्यूटी किया जाना गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें