फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव से शिक्षक नाराज, करेंगे पेपरों का बहिष्कार

Tue, 11 Mar 2014 11:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश में दोहरी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है।
विज्ञापन


दोहरी व्यवस्था से शिक्षक नाराज
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि कुमाऊं मंडल में शिक्षकों को बारह साल में और गढ़वाल मंडल में दस साल में चयन वेतनमान दिया जा रहा है। इस तरह की दोहरी व्यवस्था से शिक्षक नाराज हैं।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बगैर नीति के शिक्षकों के तबादले हुए हैं, संघ इन तबादलों का विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में शिक्षकों को सभी 20 सूत्री मांगों पर अमल का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मांगों पर अमल नहीं किया गया।

कहा कि मांगे न मानी गई तो शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी कर सड़कों पर उतरेंगे। प्रांतीय संयुक्त मंत्री रेनू शर्मा ने शिक्षिकाओं की तरह शिक्षकों की भी अनिवार्य तबादलों में छूट की उम्र 50 वर्ष करने की मांग की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें