फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में टेक्निकल फेस्ट एफिसाइकिल आज से

Wed, 08 Oct 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में वीरवार से देश भर के आईआईटी और इंजीनियरिंग कालेजों के भावी इंजीनियर इको फ्रैंडली ट्राई-साइकिल पेश करेंगे।
विज्ञापन


यूआईईटी के सालाना टैलेंट हंट टेक्निकल फेस्ट एफिसाइकिल-2014 का आयोजन 9 से 12 अक्तूबर तक किया जा रहा है। युवा इंजीनियर फेस्ट में भविष्य की जरूरत को देखते इको फ्रैंडली ट्राई-साइकिल के नए मॉडल लेकर पहुंचे हैं।

एफिसाइकिल फेस्ट के तहत 9 अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन, 10 को टेक्निकल इंस्पेक्शन, 11 को स्टेटिक इवेंट और 12 को वाहनों की रेस और पुरस्कार वितरण होगा। उद्घाटन के मौके पर पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और मारुति के चेयरमैन सीवी रमन शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


फेस्ट वालेंटियर्स प्रिया के अनुसार, 250 में से  87 टीमों को फाइनल इवेंट के लिए चुना गया है। इस बार इवेंट में 2 टीमों में सभी लड़कियां शामिल हैं।

फेस्ट में सात आईआईटी और 5 एनआईटी से टीमें पहुंच चुकी हैं। बुधवार को भी यूआईईटी ग्राउंड में एफिसाइकिल फेस्ट में पहुंची टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। एफिसाइकिल-2014 प्रतियोगिता के तहत विजेताओं टीमों को 4.50 लाख की ईनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें