फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 12 घंटे खुलेगी लविवि में टैगोर लाइब्रेरी

Fri, 17 Jan 2014 09:32 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी शुक्रवार से रोजाना सात के बजाय अब 12 घंटे खुलेगी।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स सुबह आठ से रात आठ बजे तक पुस्तकालय के साथ ही वाचनालय तथा न्यूज पेपर अनुभाग का प्रयोग कर सकेंगे।

अभी तक लविवि टैगोर लाइब्रेरी की टाइमिंग सुबह 10 बजे से पांच बजे तक थी। लविवि के निर्णय को नैक मूल्यांकन से जोड़कर देखा जा रहा है।

वर्तमान शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर पूर्व लविवि कुलपति जीबी पटनायक ने भी टैगोर लाइब्रेरी सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोलने के निर्देश दिए थे।

कुछ दिनों तक यह व्यवस्था चली लेकिन उसके बाद लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स की कम उपस्थिति की बात कहकर आदेश रद्द कर दिया गया। हालांकि टाइमिंग कम करने में कर्मचारियों के विरोध की बात भी कही जा रही थी।

लाइब्रेरी की टाइमिंग बढ़ने के कारण उससे संबंधित स्टाफ को ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ रही थी। अगले महीने लविवि में नैक मूल्यांकन के लिए टीम आने वाली है।

नैक मूल्यांकन के समय लाइब्रेरी के घंटे भी काफी अहमियत रखते हैं। ऐसे में लाइब्रेरी की टाइमिंग सुबह आठ से शाम आठ बजे तक करने को नैक मूल्यांकन से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइब्रेरियन प्रो. अरूप चक्रवर्ती का कहना है कि स्टूडेंट्स की सुविधा को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। उनके अनुसार नैक मूल्यांकन से लाइब्रेेरी की टाइमिंग का कोई संबंध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें